Latest Newsगाजीपुर न्यूज़

गौ आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक, ठंड से बचाव व व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

गाज़ीपुर। जमानिया उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में तहसील सभागार में गौ आश्रय स्थलों के तहसील स्तरीय मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान तहसील क्षेत्र में संचालित कान्हा गौशाला, अस्थायी गौ आश्रय स्थल देवा-वैरनपुर एवं सुहवल की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

उपजिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी गौ आश्रय स्थलों में शीतकाल को देखते हुए ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही गौ आश्रय से संबंधित भूमि पर चारा उत्पादन, पराली संग्रह तथा शासनादेश के अनुसार संतुलित पशु आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

 

उन्होंने सभी आश्रय स्थलों में साफ-सफाई, हरे चारे की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके साथ ही सभी गौवंशों का नियमित टीकाकरण एवं चिकित्सकीय देख-रेख सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

 

बैठक में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, तहसीदार राम नारायण वर्मा, आदित्य वर्मा, प्रमोद यादव, अरुण कुमार, अमरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. गौरव द्विवेदी, विनय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Don't Copy.