Latest Newsगाजीपुर न्यूज़

जमानियां कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता 14 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मोबाईल पाकर धारकों में खुशी की लहर

गाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जमानियां कोतवाली पुलिस एवं सीसीटीएनएस टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गुमशुदगी की सूचना दर्ज 14 मोबाइल फोन अनुमानित कीमत लगभग ₹3,15,000 को सकुशल बरामद कर संबंधित मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया। अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा अपने मोबाइल फोन खोने के संबंध में पूर्व में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। लगातार प्रयास व निगरानी के बाद पुलिस टीम ने इन सभी मोबाइलों का लोकेशन ट्रैक कर बरामदगी की। शनिवार को थाना जमानियां में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल पाने वाले लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि पुलिस की यह पहल आम नागरिकों के विश्वास को और मजबूत करती है।

Related Articles

Back to top button

Don't Copy.