Latest News

मीटर रीडरों की लापरवाही से परेशान हो रहे बिजली उपभोक्ता, ठीक कराने के लिए लगाने पड़ते है विभाग के चक्कर

ग़ाज़ीपुर जिले के जमानिया कस्बा क्षेत्र में बिजली विभाग के मीटर रीडरों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया है कि नेट मीटर रीडर घर बैठे ही नेट मीटर रीडिंग दर्ज कर दे रहे हैं। कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में दर्ज मीटर फोटो उनके घर लगे नेट-मीटर से मेल नहीं खाते, बल्कि किसी अन्य मीटर का फोटो बिल में लगाया गया है।

 

इस प्रकार की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को गलत बिल मिल रहे हैं, जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि बिना मीटर चेक किए बनाई जा रही रीडिंग न सिर्फ नियमों के खिलाफ है, बल्कि इससे उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। और उपभोक्ताओं को बिजली विभाग में संशोधन के लिए चक्कर भी लगाने पड़ रहे है। अब देखना यह है कि विभाग इसपर क्या कार्यवाही करती है ।

Back to top button

Don't Copy.